धामी की ऐतिहासिक जीत से बन गया रिकॉर्ड, कांग्रेस के इस रिकॉर्ड को तोड़कर कर दिया कमाल
धामी ने उपचुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया
देहरादून, 3 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। सीएम धामी ने अब तक की सीएम के लिए हुए सीएम के उपचुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीएम धामी ने 55 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का 40 हजार 154 वोट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
चंपावत सीट की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
Recommended Video

कांग्रेस के पूर्व सीएम के नाम दर्ज था रिकॉर्ड
सीएम धामी की धमक उपचुनाव में भी नजर आई है। सीएम धामी ने चंपावत के रण में कांग्रेस को जबरदस्त पटखनी दी है। इस जीत के साथ धामी ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वोटों के अंतर से उपचुनाव जीतने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री के तौर पर विजय बहुगुणा के नाम दर्ज था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड धामी ने बना दिया है। अब तक के सीएम रहते उपचुनाव के इतिहास परन एक नजर डालें तो सबसे पहले 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने रामनगर से उपचुनाव लड़ा और भाजपा के राम सिंह को 9693 वोटों के अंतर से हराया था। 2007 में भाजपा के जनरल बीसी खंडूड़ी ने धुमाकोट से उपचुनाव लड़ा। खंडूड़ी के कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 14171 मतों के अंतर से हराया। 2012 में कांग्रेस के सीएम विजय बहुगुणा ने सितारगंज से उपचुनाव लड़े। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रकाश पंत को मैदान में उतारा। बहुगुणा ने यह चुनाव 40154 वोटों के अंतर से जीता। जो कि रिकॉर्ड बन गया। अब इस सीट पर विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 2014 में विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत मुख्यमंत्री बने। जिनके लिए धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धारचूला से उपचुनाव लड़ा। रावत ने भाजपा के भानु दत्त को 20600 वोटों के अंतर से चुनाव हराया।

5 बार हो चुके हैं अब तक उपचुनाव
उत्तराखंड में अब तक 5 बार मुख्यमंत्री उपचुनाव लड़ चुके हैं। जिनमें एनडी तिवारी, हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी ही पार्टी के विधायकों ने सीट छोड़ी जबकि बीसी खंडूरी के लिए कांग्रेस और विजय बहुगुणा के लिए तब भाजपा के विधायक ने सीट छोड़ी थी। उत्तराखंड के इतिहास में मुख्यमंत्री के लिए तक 5 बार उपचुनाव हो चुके हैं। 2002 मेंपहली कांग्रेस की सरकार में एनडी तिवारी को सीएम चुना गया। एनडी तिवारी ने रामनगर सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद 2007 में भाजपा सरकार में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूरी के लिए कांग्रेस के विधायक टीपीएस रावत ने सीट छोड़ी थी। पहले खंडूरी के लिए निर्दलीय विधायक यशपाल बेनाम को सीट छोड़ने को कहा गया लेकिन जब वे नहीं माने तो भाजपा ने कांग्रेस में सेंधमारी कर धुमाकोट सीट से टीपीएस रावत को इस्तीफा दिलाकर चुनाव जीताया। उस समय पूर्व सीएमरमेश पोखरियाल निशंक की भी इस प्रकरण में अहम भूमिका मानी जाती है। 2012 में कांग्रेस के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के लिए सितारगंज से भाजपा के विधायक किरण मंडल को इस्तीफा दिलवाकर कांग्रेस में शामिल किया और बहुगुणा इसी सीट से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2014 में हरीश रावत के लिए कांग्रेस केही विधायक हरीश धामी ने धारचूला सीट छोड़ी थी। जिसके बाद वे विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। इस बार पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी चुनाव मैदान में थी। धामी के लिए चंपावत के भाजपा के ही विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी थी। सीएम धामी ने निर्मला गहतोड़ी को 54 हजार 121 रिकॉर्ड वोटों से हराकर रिकॉर्ड बना दिया है।

अब तक के विधानसभा उपचुनाव के परिणाम
प्रत्याशी जीत का अंतर
एनडी तिवारी 9693
बीसी खंडूड़ी 14171
विजय बहुगुणा 40154
हरीश रावत 20600
पुष्कर सिंह धामी 55 हजार से अधिक
-
हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के -
Dhami Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार के बाद CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौन सा मंत्रालय -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications