Ram mandir:केदारनाथ में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर है खास तैयारी, बदरीनाथ में साधु संतों को मिला ये खास निमंत्रण

Ram mandir अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवभूमि उत्तराखंड में खासा उत्साह है। चारों धामों के कपाट बंद होने के बावजूद तीर्थों में इस महाउत्सव को मनाने के लिए खास प्लानिंग की जा रही है। बता दें कि बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजेय को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण मिल चुका है।

Ram temple: Special preparations are made for the consecration of life in Kedarnath, saints received this special invitation in Badrinath.

इस बीच केदारनाथ धाम में विपरीत परिस्थितियों में इस भव्य आयोजन के दौरान दीपोत्सव मनाया जाएगा। हिमालय की मेरू सुमेरू पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित बाबा केदारनाथ में घी के 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। केदारनाथ धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में यह उत्सव मनाया जाएगा।

राम नाम की धुन के बीच सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दौरान धाम में कुल तीस लोग मौजूद रहेंगे। केदारनाथ की तरह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बीच साधु संत साधना कर रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में मौजूदा समय में 16 साधु संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक बदरीनाथ धाम पहुंचे। बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम की गुफाओं में साधनारत साधु संतों तक भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाया गया है।

साधु संतों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत प्रसाद, राममंदिर का चित्र भी भेंट किया गया। उन्होंने साधु.संतों की कुटिया और गुफाओं में जाकर उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा। बताया जा रहा है कि जैसे ही अयोध्या का निमंत्रण देने के लिए टोली बद्रीनाथ धाम पहुंची, बर्फबारी शुरू हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र ने सफेद चादर ओड़ ली। पूजित अक्षत को धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों व अधिकारियों को वितरित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+