उत्तरकाशी सुरंग हादसे का मुआयना करने पहुंचे CM धामी, बोले- हमारी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित बाहर निकालना
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग मे हुए हादसे में 40 मजदूर फंसे हुए हैं। इन मजदूरों को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उनके साथ संपर्क बना हुआ है। हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे हैं। यहां चल रहे राहत और बचाव कार्य का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर तेजी से राहत-बचाव का कार्य, मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। कंप्रेसर के माध्यम से खाने के लिए भी खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। सभी लोग भीतर सही हैं, उनसे हमारी लगातार बातचीत हो रही है। हम आश्वस्त हैं कि जल्दी से जल्दी इस ऑपरेशन को पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि जो भी विशेषज्ञ हैं उनसे बात हो रही है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलवे मंत्री ने बात की है। प्रधानमंत्री ने विस्तार से बात की है, उन्होंने भरोसा दिया है कि हम पूरी मदद करेंगे। जो हमारे भाई अंदर हैं उनके परिवार से मैं कहना चाहता हूं कि हमारा हर संभव प्रयास है कि उनको जल्दी से जल्दी सुरक्षित बाहर निकाला जाए। हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि सभी को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए।
सिलक्यारा सुरंग में मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल व प्रदेश की पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबा हटाने के लिए एक्सकैवेटर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वॉकी-टॉकी के जरिए मजदूरों के साथ संपर्क हुआ है। ये सभी लोग अंदर सुरक्षित हैं। सुरंग के भीतर पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications