उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
आज पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। उत्तराखंड के मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देहरादून, 02 अक्टूबर: आज पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। उत्तराखंड के मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्र की स्वाधीनता हेतु अपना जीवन समर्पित करते हुए अखिल विश्व को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके सिद्धांत चिरकाल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाले जनप्रिय राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्रनिर्माण हेतु दिया गया आपका महान योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी बापू एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हमारी सरकार शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास हेतु कृतसंकल्पित है।
अहिंसा और सत्याग्रह के संघर्ष से राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें- CM धामी के दिल्ली से लौटते ही प्रदेश में मंत्रिमंडल को लेकर चल रही कयासबाजी पर लगा विराम, ये है वजह












Click it and Unblock the Notifications