Uttarakhand सड़कों की स्थिति सुधारने और जाम से निजात दिलाने को राज्य सरकार ने उठाए ये सख्त कदम, ये है प्लान
राष्ट्रीय राजमार्गों पर बॉटल नेक को चिन्हित किया जाएगा
उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति सुधारने और जाम से निजात दिलाने को राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्गों पर बॉटल नेक वाले स्थानों को चिन्हित करने चौड़ा किया जाएगा मार्गों के दोनों तरफ अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मार्गों के दोनों तरफ अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा
प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बॉटल नेक वाले स्थानों को चिन्हित करने चौड़ा किया जाएगा मार्गों के दोनों तरफ अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। संबंधित विभाग इसके लिए काम शुरू कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को ऐसे स्थान चयनित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं, राष्ट्रीय राजमार्गों राज्य मार्गों और जिला मार्गों के बोटल नेक को लेकर चिह्नीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि इनकी संख्या बहुत अधिक होने के कारण इस काम में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है। इसके बाद डीपीआर बनाने का काम किया जाएगा मॉडल ने छोड़ी के साथ ही मार्गों के दोनों किनारों पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी करेंगे। निर्माण का कार्य किया जा रहा है काफी हद तक पूरी हो जाएगी, अस्थाई दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। देहरादून में जाम से निजात दिलाने को रिस्पना से जोगीवाला किनारों का पक्की करण व नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मसूरी में सड़क किनारे पैदल मार्ग से भी अस्थाई दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत ना हो।
एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सचिवालय में एक बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य संबंधित विभाग किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा कर लें। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पूर्णागिरी में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications