उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख
उत्तराखंड के मसूरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे से पांच दोस्तों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हादसे में मरने वाले सभी मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज में पढ़ते थे। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिए हैं।
मसूरी के कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: आप सरकार की नीतियों से लोग खुश, आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में उत्साह, बोले बलवीर सिंह












Click it and Unblock the Notifications