पुष्कर सिंह धामी ने तीज की दी बधाई, बोले- जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए पावन पर्व
आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेशवासियों को तीज पर्व की बधाई दी है।
देहरादून, 31 जुलाई : आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेशवासियों को तीज पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को अखंड सौभाग्य एवं समृद्धि के पर्व हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

बता दें कि सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'हरियाली तीज' का पर्व मनाया जाता है। सावन पर्व में चारों और हरियाली ही हरियाली रहती है इसलिए इसका नाम 'हरियाली तीज' है। इसे 'सावन की तीज' या 'कजली तीज' या 'सिंजारा तीज' भी कहते हैं। ये मूल रूप से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार और हरियाणा में मनाई जाती है।
ये है मान्यता
सावन का महीना व्रत, त्योहारों का पर्व होता है इसलिए इस महीने का लोग बेताबी से इंतजार भी करते हैं। यूं तो सावन के हर पर्व का अपना महत्व होता है लेकिन 'हरियाली तीज' के खास मायने होते हैं। सेवा, समर्पण, प्रेम और त्याग का प्रतीक ये व्रत आज है। कहते हैं कि इसी दिन लंबे तप और व्रत के बाद मां पार्वती का मिलन दोबोरा से प्रभु भोलेनाथ से हुआ था। इसलिए माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी हमेशा एक बंधन में बंधे रहते हैं और कोई भी ताकत उन्हें अलग नहीं कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश












Click it and Unblock the Notifications