उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधायक आदेश चौहान को दी जन्मदिन की बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपुर विधानसभा (हरिद्वार) से विधायक आदेश चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां मनसा देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता तैयार
वहीं, दूसरी तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश में बदायूं से लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य जी के समर्थन में आयोजित रोड शो में उपस्थित रहूंगा। बदायूं की सम्मानित जनता सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
इंडी गठबंधन की हकीकत जान चुकी है जनता
सीएम धामी ने कहा कि आज देश की जनता इंडी गठबंधन की हकीकत जान चुकी है, इस बेमेल गठबंधन में शामिल कुछ पार्टियों के शीर्ष पदाधिकारी जेल में बंद हैं तो कुछ पार्टियों के लोग जमानत पर बाहर है। इस चुनाव में जनता भ्रष्टाचार में लिप्त इन लोगों को सबक सिखाते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत प्रदान कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख












Click it and Unblock the Notifications