Uttarakhand: मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, जानिए किसकी हो सकती है छुट्टी, किसकी एंट्री, क्या कहते हैं समीकरण
उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बीच उत्तराखंड के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बीच उत्तराखंड के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सीएम धामी ने हाईकमान के सामने मंत्रियों की परर्फोमेंस और खाली पड़ी चार सीटों को लेकर भी चर्चा की है। हालांकि ये तय माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल के नए स्वरुप में लोकसभा चुनाव की छाप दिखनी तय है।

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर भी चर्चा की। इस बीच धामी मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने और नए युवा चेहरों पर दांव खेलने की चर्चा तेज हो गई है। धामी सरकार में 7 कैबिनेट मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। वर्तमान में लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय समीकरण और जातीय समीकरणों को साधने की चुनौती भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स और भाजपा सूत्रों की मानें तो 3 मंत्री अपनी परफोर्मेंस और हाईकमान की रिपोर्ट में फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इनमें धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा शमिल हैं। बीते दिनों सबसे ज्यादा विवादों में रहे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा हे कि अग्रवाल पर गाज गिरनी तय है।
इसके अलावा सतपाल महाराज को लोकसभा चुनाव को देखते हुए दूसरी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। महिला कोटे से मंत्री बनीं रेखा आर्य को लेकर भी संगठन और धामी सरकार बड़ा कदम उठाने की चर्चा है। हालांकि महिला कोटे से किसको मंत्री बनाया जाए इसको लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है। इस बीच स्पीकर ऋतु खंडूरी को कैबिनेट में लाने और उनकी जगह महाराज को स्पीकर बनाने की चर्चा सोशल मीडिया में चल रही है।
धामी सरकार में सबसे भारी भरकम मंत्री माने जा रहे गणेश जोशी मंत्रिमंडल में बने रहते हैं या फिर दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाए इस पर सीएम धामी को ही फैसला लेना है। इस बीच दलित कोटे से देहरादून की राजपुर सीट से विधायक खजानदास और फकीर राम टम्टा में से किसी एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है।
युवा चेहरों में देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और रानीखेत से विधायक प्रमोद नैनवाल को भी मंत्री बनाने की चर्चा अंदरखाने हो रही है। पुराने दिग्गज चेहरों बंशीधर भगत और विशन सिंह चुफाल को पार्टी फिर से मौका देगी या फिर उम्र के लिहाज से बाहर बैठाएगी इसको लेकर भी अभी संशय बना हुआ है। इसके अलावा जिन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा लंबे समय से होती रही है, उनमें मुन्ना सिंह चैहान, उमेश शर्मा काउ शामिल हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications