PRAYAGRAJ MAHAKUMBH 2025: बस, ट्रेन या हवाई जहाज से किराया, टाइमिंग,कब और कैसे पहुंचे,यहां मिलेगी सारी जानकारी

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH 2025: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में हर कोई एक बार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्साहित है। देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई अपनी यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है।

इसके लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज की जानकारी जुटाई जा रही है। उत्तराखंड से भी यातायात की सारी सुविधाएं महाकुंभ के लिए संचालित की जा रही है। देहरादून से साधारण और वॉल्‍वो बसे भी चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में यह बसें दून से हरिद्वार व लखनऊ-रायबरेली होते हुए प्रयागराज जाएंगी।

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH 2025 DEHRADUN Fare timing when how to reach bus train plane all information

विशेष बसों में एक बस साधारण होगी, जो रोजाना सुबह 10 बजे, जबकि दूसरी बस सुपर डीलक्स वॉल्वो है जो रोजाना शाम पांच बजे दून आइएसबीटी से संचालित होगी। वॉल्वो बस में दून से प्रयागराज तक का किराया 2279 रुपये, जबकि साधारण बस में 1160 रुपये प्रति यात्री रहेगा। वॉल्वो बस की यात्रा करीब 16 घंटे में जबकि साधारण बस करीब 18 से 19 घंटे में अपनी यात्रा तय करेगी।

देहरादून आइएसबीटी से संचालित यह दोनों बसें हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली होकर प्रयागराज पहुंचेगी। बसों का देहरादून से प्रयागराज तक का किराया निर्धारित कर दिया गया है। यह बस एक तरफ से करीब 800 किमी की दूरी तय करेगी।

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों बसों पर दो-दो चालक नियुक्त क‍िए जाएंगे। साधारण बस सुबह 10 बजे दून से चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे तक प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वॉल्वो बस शाम पांच बजे देहरादून से चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे तक प्रयागराज पहुंचेगी।

देहरादून एयरपोर्ट से एलायंस एयर ने प्रयागराज के लिए 12 जनवरी से फ्लाइट संचालित शुरू कर दिया है। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा। यहां से फ्लाइट श्रद्धालुओं को प्रयागराज में उतारने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी।

देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ रविवार को प्रयागराज के लिए उड़ान संचालित की जाएगी। देहरादून से प्रयागराज के लिए एक तरफ का किराया लगभग 8,500 से 10,500 रुपये तक है, जो बुकिंग के हिसाब से घट-बढ़ भी सकता है। दून एयरपोर्ट पर शाम के खराब मौसम को देखते हुए विमानन कंपनी एलायंस एयर समय में बदलाव कर सकती है। एयरपोर्ट शाम नौ बजे से पहले बंद हो जाता है। वहीं, शाम को कोहरा आदि के कारण भी उड़ानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उत्तर रेलवे मंडल ने देहरादून वासियों को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए विशेष आरक्षित ट्रेन दून-फाफामऊ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04316/04315) शुरू की है। देहरादून से फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन में भी रिजर्वेशन शुरू है। इस ट्रेन में एक बार में 1200 यात्री आवागमन कर सकेंगे। ट्रेन में दो सामान्य, 12 स्लीपर और एक-एक कोच एसी थर्ड और एसी सेकेंड के होंगे।

एसी द्वितीय में 1,950 रुपये, एसी तृतीय में 1,380 रुपये, स्लीपर क्लास में 510 रुपये और सामान्य में 204 रुपये का भुगतान करना होगा।.देहरादून से फाफामऊ (प्रयागराज के पास) तक का सफर 15 घंटे 40 मिनट का होगा। फाफामऊ से देहरादून की वापसी का सफर सिर्फ 15 घंटे का होगा।

18 बोगियों की इस ट्रेन में यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी और पूरा सफर 733 किमी का होगा। यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से 18, 21, 24 जनवरी और 9, 16, 23 फरवरी को सुबह 8:10 बजे रवाना होकर हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वहीं फाफामऊ रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 19, 22, 25 जनवरी और 10, 17, 24 फरवरी को सुबह 6:30 बजे वापसी करेगी और रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+