झूठ है प्रशांत भूषण का दावा, हम मणिपुर के मैतेई और कुकी नहीं, VOI Kids Fame सिंगर के पिता की पुलिस से बड़ी अपील
देहरादून की गायिका शिकायना मुखिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के दावे को उनके पिता विकास मुखिया ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पिता और पुत्री ने उत्तराखंड के डीजीपी अशाोक कुमार से भी लिखित शिकायत की है।
वायस आफ इंडिया किड्स से लेकर सुपर स्टार सिंगर तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली देहरादून की गायिका शिकायना मुखिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के दावे को शिकायना और उनके पिता विकास मुखिया ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इसको लेकर पिता और पुत्री ने उत्तराखंड के डीजीपी अशाोक कुमार को भी लिखित शिकायत की है।

जानिए क्या है मामला
उत्तराखंड की रहने वाली इस मशहूर गायिका बेटी के पिता ने शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने एक ट्वीट किया। जिसमें वीडियो शेयर कर बताया जा रहा है कि इसमें दिख रहा गायक और छोटी बच्ची में से एक मणिपुर के मैतेई और दूसरा कुकी समुदाय से है। जबकि यह वीडियो गायिका बेटी और शिकायत कर्ता पिता का है।
शिकायत में कहा गया है कि ट्वीट का मकसद गलत नहीं लगता है लेकिन ट्वीट में दी गई जानकारी बिल्कुल गलत है। गायक पिता पुत्री दोनों मणिपुर से कोई तालुक्क नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि वो उत्तराखंडी और उनका जन्म भी उत्तराखंड में हुआ है। चूंकि उनकी बेटी प्रसिद्ध गायिका हैं और पिता होने के नाते देश में अलग अलग जगह कार्यक्रम होते हैं और इसके लिए उन्हें काफी यात्रा करनी पड़ती है।
ऐसे में देश के चर्चित वकील प्रशांत भूषण का ट्वीट उनके बारे में गलत सूचना लोगों तक पहुंचा सकता है। मणिपुर में दोनों समुदायों के लिए बेहद संवेदनशील माहौल है, ऐसे में इन समुदायों से जुड़े होने की सूचना उनकी सुरक्षा के लिए समस्या पैदा कर सकती है। शिकायती पत्र में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक से जरुरी कार्रवाई के लिए पिता ने अपील की है।
प्रशांत भूषण का ट्वीट
How lovely and melodious 👏🏻👏🏻🎊🎼🎤 We are Humans first. Rest is notional. One of them is a Kuki and the other is Meitei from sizzling Manipur.
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) August 6, 2023
The beauty of diversity & Love pic.twitter.com/UutQ8zh2aE
शिकायना ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इस बात की जानकारी दी कि वह अपने पिता के साथ गा रही है और वे मणिपुर से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उसने लिखा, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति विकास मुखिया और उनकी बेटी शिकायना मुखिया हैं। हम मणिपुर से नहीं हैं। न ही हमारा संबंध कुकी या मैतेई समुदाय से है। शिकायना ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे पूरी तरह से झूठे हैं।
However, we can confirm that the individuals in the video are Shekinah Mukhiya and her father, Vikas Mukhiya. It is important to note that we are not from Manipur and have no association with the Kuki or Meitei communities. https://t.co/LVpVDSxqhO
— Shekinah Mukhiya (@shekinahmukhiya) August 7, 2023
कौन हैं शिकायना मुखिया
शिकायना मुखिया उत्तराखंड के देहरादून की मशहूर सिंगर हैं। 'द वॉयस इंडिया किड्स' टीवी रियलिटी शो में आने के बाद शिकायना के सिंगिंग के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। शिकायना मुखिया अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला में रहती हैं। वे देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ रही हैं। उनके पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया सोनी चेनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।












Click it and Unblock the Notifications