चुनावी मैदान में नहीं वर्चुअल स्टूडियो में हाथ आजमा रहे सियासी दल, भाजपा ने पहली वर्चुअल सभा कर मारी बाजी

भाजपा ने भी मंगलवार को पहली वर्चुअल सभा की

देहरादून, 18 जनवरी। उत्तराखंड में टिकट और प्रत्याशियों को लेकर सियासी दल भले ही कोई निर्णय न ले पाए हों, लेकिन प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। कोविड को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सियासी दलों ने वर्चुअल सभा शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के बाद भाजपा ने भी मंगलवार को पहली वर्चुअल सभा की। जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संबोधित किया। इधर कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम हरीश रावत हर दिन दो विधानसभा को वर्चुअल संबोधित कर रहे हैं। लेकिन वर्चुअल स्टूडियो की लांचिंग पहली बार किसी दल ने की है।

Political parties coming face to face in the virtual studio not in the electoral fray, BJP won through the first virtual meeting

भाजपा ने की पहली वर्चुअल सभा
कोविड प्रॉटोकॉल के चलते सियासी दल रैलियां और जनसभा नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में समय की मांग को देखते हुए सभी दल सोशल मीडिया का सहयोग लेकर प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसके लिए वर्चुअल सभा का आयोजन होने लगा है। इसमें सत्ताधारी भाजपा ने बाजी मार ली है। मंगलवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली का आयोजन किया। जिसे भाजपा उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर 40 हजार लोगों ने सुना। इस सभा के संबोधन के दौरान 1 लाख से ज्यादा कमेंट आए हैं। इधर कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के लोहाघाट में की गई वर्चुअल संबोधन को फेसबुक पर 18 हजार लोगों ने देखा और सुना। जबकि 989 कमेंट आए। इस तरह हरीश रावत हर दिन दो विधानसभाओं को अकेले ही संबोधित कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस के नेता शेयर भी कर रहे हैं। इस तरह इस वर्चुअल संबोधन में अकेले हरीश रावत भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
देहरादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनाएं और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर उन्होने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला कि जिन्होने अपनी सरकार के कार्यकाल कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जो सूबे में इतने बड़े पैमाने पर होने वाले विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, वह लोगों को अब बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के साथ साथ आप पार्टी को निशाने पर लेते हुए दिल्ली दंगों में उत्तराखंडवासियों की हत्या के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया। वर्चुअल सभा में सीएम धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है, चाहे वह चार धाम आल वेदर सड़क हो, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट हो या लिपुलेख के रास्ते निर्माणाधीन कैलाश मानसरोवर मार्ग। इतना ही नहीं देहरादून, हल्द्वानी सहित राज्य के जनपदों को दिल्ली से जोड़ने वाले सभी मार्गों को न केवल सुगम बनाया है साथ ही दूरियां भी बेहद कम कर दी है।

500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू

धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ ने मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए ही आशीर्वाद देकर 2014 में प्रधानमंत्री बनाया। यही वजह है कि मोदी जी ने 400 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत कर केदार धाम को भव्य और दिव्य बनाने का चमत्कारिक कार्य किया है। इतना ही नहीं बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टरप्लान बनाकर 250 करोड़ की व्यवस्थता मोदी सरकार ने की है। साथ ही देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर शीघ्र अंर्तराष्ट्रीय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंतनगर, पिथौरागढ़, गौचर, उत्तरकाशी आदि अनेक स्थानों पर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने कार्य भाजपा सरकार ने किया है। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने अब तक 500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल सभाए ही अधिक संभव हैं, इसलिए आप सभी मोदी, धामी और भाजपा के वास्तविक प्रतिनिधि बनकर जनता के बीच जाये और वोट के रूप में उनका आशीर्वाद लें ।उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस लोगों से एक मौका देने की अपील कर रहे हैं उनको केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार बनाने का भरपूर मौका मिला था, लेकिन इनकी नीयत में ही खोट था इसलिए इन्होने न तो स्वयं कोई कार्य किया और न ही उस समय केंद्र की मोदी सरकार को यहां मदद करने दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+