Uttarakhand: लॉ एंड ऑर्डर में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेजी गाज, डीजीपी ने दिए पद से हटाने के निर्देश

उत्तराखंड:डीजीपी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारियों को कठोर कार्यवाही करने के साथ ही पद से हटाने के दिशा-निर्देश दिये। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दोनो परिक्षेत्रों के पुलिस उपमहानिरीक्षकों को अपने सर्किल और थानों में अपराध और कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के साथ ही पद से हटाने के दिशा-निर्देश दिये।

police dgp ashok kumar law and order strict action against officers crime stations directions

मासिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने के लिए भी निर्देश

पुलिस महानिदेशक थाना और सर्किल क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरुष्कृत करने के निर्देश दिये। उन्होने अपराधिक घटना पर चौकी इंचार्ज और ऊपर के समस्त अधिकारियों की सक्रियता और उनके द्वारा की गई कार्यवाही का पर्यवेक्षण कर आवश्यकता अनुसार सुधार लाने को कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की मासिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने के लिए भी निर्देशित किया।

एसओपी के पालन करने के निर्देश

उन्होने जनपद प्रभारियों को हेट स्पिच और मॉबलिंचिंग एवं अरुनेश कुमार केस में सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्देशों का अक्षरंशः पालन सुनिश्चित करें के निर्देश दिये। डीजीपी ने सभी जनपद प्रभारियों को महिला एवं अन्य गंभीर अपराधों के लिए निर्धारित एसओपी के पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गंभीर और जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गंभीर अपराधों के लिए निर्धारित अपडेटेड एसओपी को पुलिस बल में जारी करने के भी आदेश भी दिए। डीजीपी ने कानून एवं व्यवस्था के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरा को सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक करण सिंह नग्नयाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+