PM modi visit to Pithoragarh: शासन से लेकर संगठन तक तैयारियों में जुटा, ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शासन और संगठन दोनों स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पीएम मोदी की यात्रा से पहले पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। भट्ट प्रधानमंत्री मोदी की संभावित यात्रा के मद्देनजर 15 सितंबर को धारचूला के नारायण आश्रम और चकोड़ी का निरीक्षण करेंगे।

PM narendra modi visit to Pithoragarh, preparationsunderway government organization proposed program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम पहुंचकर रात्रि विश्राम और 12 अक्तूबर को 16500 फुट की ऊंचाई पर ज्योलिंगकांग स्थित आदि कैलाश के दर्शन और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित पिथौरागढ़ के गुंजी गांव के लोगों से भी मिल सकते हैं।

उत्तराखंड राज्य की 675 किलोमीटर की सीमा पड़ोसी देश चीन और नेपाल से जुड़ी है। इस लिहाज से ये यात्रा अहम मानी जा रही है। गुंजी गांव चीन सीमा के नजदीक बसा हुआ गांव है, जो कभी भारत-तिब्बत व्यापार की मंडी के रूप में भी जाना जाता था. यह क्षेत्र उत्तराखंड के अति दुर्गम इलाके में आता है और कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव है।

पीएम के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नारायण आश्रम और व्यास घाटी को जाने वाली सड़कों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नारायण आश्रम के समीप हेलीपैड का निर्माण भी किया जाना है। अब भाजपा संगठन ने भी पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन,सेना,आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस , परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन ) और लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गाे की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उरेडा को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जिले में वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग को वाहन पूल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसीएस ने पर्याप्त आवासीय व्यवस्था हेतु आईटीबीपी और केएमवीएन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य सचिव प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम पुष्कर धामी भी वहां जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+