जागेश्वर धाम में पूजा,सीमांत क्षेत्र में जवानों से मुलाकात, BJP ने बताया क्या रहेगा PM मोदी का उत्तराखंड दौरा

उत्तराखंड भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अंतिम रुप देने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम 12 अक्तूबर को सबसे पहले जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे, उसके बाद सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाकर वहां की आईटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे।

PM narendra Modi Uttarakhand tour Worship Jageshwar Dham, meeting soldiers border areas, BJP told

इसके अलावा मोदी वहां स्थानीय ग्रामीणों के उत्पाद को देखेंगे और उनसे चर्चा करेंगे, साथ ही वहां से आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे। उसी दिन वह पिथौरागढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वह सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

पीएम चंपावत स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे और 13 अक्तूबर को सुबह प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और सशक्त प्रधानमंत्री के आने से पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

मोदी के राज्य से लगाव और यहां के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए देवभूमि में उत्साह का माहौल है। लिहाजा उम्मीद है कि वह राज्य के विकास को लेकर मार्गदर्शन देने के साथ नई योजनाओं की सौगात भी देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य भारत विकास परिषद की बैठक में शिरकत करेंगे। लगभग 2 घंटे की इस बैठक के बाद वह देहरादून में एफआरआई में होने वाली पुलिस सांइस सैमिनार को संबोधित करेंगे।

कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को जागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में जागेश्वर स्थित शौकियाथल हेलीपेड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी को पीएम मोदी के दौरे का प्रभारी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+