Video: Kedarnath मंदिर में PM Narendra Modi ने की पूजा-अर्चना, पहाड़ी पोशाक में आए नजर

Video: Kedarnath मंदिर में PM Narendra Modi ने की पूजा-अर्चना, पहाड़ी पोशाक में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार 21 अक्टूबर को उत्तराखंड (Uttarakhand) दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ धाम (Kedarnath dham) पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान भोले नाथ पर रुद्राभिषेक भी किया। अपने दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक पहाड़ी पोशाक में नजर आए, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो पोशाक पहनी है वह हिमाचल की लोकप्रिय 'चोला डोरा' ड्रेस है। इस हस्तनिर्मित परिधान को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए बनाया था और उन्हें गिफ्ट की थी।

Recommended Video

      PM Modi Kedarnath Visit: PM आज उत्तराखंड दौरे पर, केदारनाथ में की पूजा अर्चना | वनइंडिया हिंदी|*News
      PM Narendra Modi performs puja at the Kedarnath Dham

      बता दें, गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। पीएम मोदी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने भगवान भोले नाथ के सामने मथा टेका और पूजा-अर्चना की।

      इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान पीएम ने मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आपको बता दें कि केदारनाथ में रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। वह मंदाकिनी अस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

      इसके बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ पहुंचेंगे, जहां वह श्री बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

      केदारनाथ में रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा और गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट हो जाएगा। हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किमी लंबा होगा और यात्रा के समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक ही सीमित कर देगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+