PM MODI: बाबा केदार के दर से पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता को दिया खास संदेश, जानिए इस पोशाक के पीछे की कहानी
मोदी ने केदारनाथ में हिमाचल की चोला डोरा ड्रेस पहनकर की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोशाक ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में एक खास पोशाक मेें पूजा अर्चना की है। जो पोशाक पीएम मोदी ने पहनी है वह हिमाचल और जौनसार बावर का पारंपरिक परिधान है जिसे चोला डोरा ड्रेस कहा जाता है। इस हस्तनिर्मित परिधान को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए बनाया था और उन्हें गिफ्ट की थी।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव होना है
पीएम ने महिलाओं से वादा किया था कि जब वे ठंडी इलाके में जाएंगे इस ड्रैस को जरूर पहनेंगे। आज पीएम मोदी ने खास अवसर पर इस ड्रैस को पहना है। जब हिमाचल में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पीएम का इस ड्रैस का आज के दिन पहनना चुनावी रणनीति का एक हिस्सा भी माना जा रहा है।

पीएम का केदारनाथ से संदेश देना खास
हिमाचल में इस बार भाजपा मिथक तोड़कर दोबारा सरकार बनाने के लिए लगातार कोशिश में जुटी है। ऐसे में पीएम का केदारनाथ से ये संदेश देना खास माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगाए जबकि 68 सीटों पर एक साथ मतदान के बाद 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

सफेद पोशाक, पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा मोदी का अंदाज खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। इस दौरान सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी का अंदाज भी खास रहा। इससे पहले भी तीन बार पीएम मोदी जब केदारनाथ आए थे उनका पहनावा काफी चर्चा में रहा था।

2019 में पीएम का पहनावा आकर्षण का केंद्र
साल 2019 में जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे तब भी पीएम का पहनावा आकर्षण का केंद्र रहा था। तब वे हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा पहने कमर पर लाल साफा बांधे थे और हाथ में छड़ी लिए थे। जानकारों की मानें तो 2019 में जब पहुंचे थे तो बुद्ध पूर्णिमा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने खास पोशाक धारण की। जो कि उत्तराखंड के जौनसार बावर के विशेषज्ञ दर्जी रण सिंह ने तैयार की थी।

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का पहनावा चोला डोरा या चोलू
पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का पहनावा भी उत्तराखंड की तरह बेहद खास है। पीएम ने जो आज ड्रैस पहना है इस पहनावे को चोला डोरा या चोलू कहा जाता है। यह वेशभूषा देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है यह ड्रेस पूरी तरह ऊन से बनी होती है, इसमें घुटनों तक आने वाला एक लंबा ऊनी कोट होता है इसे कमर पर डोरे से बांधा जाता है।

पीएम मोदी ने पहनी है उस पर काफी बारीक और खूबसूरत काम
आमतौर पर चोला क्रीम या हल्के भूरे रंग का होता है और उसका डोरा गहरे खूबसूरत रंगों से मिलाकर बनाया जाता है। यही वजह है कि इसे चोला डोरा चोला कहा जाता है। उत्तराखंड के दौरे पर जो ड्रेस पीएम मोदी ने पहनी है उस पर काफी बारीक और खूबसूरत काम किया गया है। इस पर मोर पंख और सतिया भी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications