सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं , कहा-’उत्तराखंड के विकास के लिए आप कर रहे सराहनीय प्रयास’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा 'आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं'। सीएम धामी ने पीएम की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।

सीएम ने कहा कि 'प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव "सशक्त उत्तराखण्ड" के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
उत्तराखंड के सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर देश के पीएम, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि 'देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पीयूष गोयल, प्रह्लाद सिंह पटेल, गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा समेत भाजपा के कई सीनियर नेताओं ने बधाई दी है। देहरादून में भी सीएम धामी को कई हस्तियों ने जन्म दिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।












Click it and Unblock the Notifications