पीएम मोदी की कल ऋषिकेश में चुनावी रैली,एक साथ तीन लोकसभा और 23 विधानसभा को साधने का भाजपा का ये है प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पीएम मोदी की इस रैली के जरिए गढ़वाल की तीनों सीटों गढ़वाल, हरिद्वार व टिहरी को साधने की कोशिश करेगी। भाजपा ने इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का लक्ष्य बनाया है।

उत्तराखंड में पीएम मोदी के मैजिक को वोट में बदलने के लिए भाजपा एक और रेली कर रही है। इस रैली के जरिए भाजपा एक तीर से कई निशान साधने की कोशिश में है। ऋषिकेश गढ़वाल,हरिद्वार और टिहरी लोकसभा सीटों को छूती है। ऐसे में भाजपा एक साथ गढ़वाल की तीन सीटें कवर करेगी।
पीएम मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में रैली आयोजित हो चुकी है। इस रैली के जरिए भाजपा ने चुनावी शंखनाद किया और एक साथ नैनीताल और अल्मोड़ा सीट को साधने की कोशिश की। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। दो कुमांउ में नैनीताल व अल्मोड़ा। तीन गढवाल मंडल में टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार। इस तरह पीएम मोदी की पहली रैली से कुमांउ की दोनों सीटों को कवर कर चुके हैं।
अब ऋषिकेश में एक ही रैली से तीनों सीटों को भाजपा कवर करना चाहती है। भाजपा ने इस बार जीत के साथ ही हर सीट पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए मोदी, योगी समेत स्टार प्रचारकों का सहारा लिया जा रहा है। पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तराखंड में चुनावी माहौल को गरमाने आएंगे।
पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है। प्रधानमंत्री के चुनावी दौरे से पहले कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी , सिलक्यारा टनल, अग्निपथ योजना व भर्ती घोटाले पर पीएम मोदी से जबाव मांगा है।
एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से लगाव होने व उत्तराखंड के लिए कनेक्टिविटी रोजगार व आपदा प्रबंधन के लिए किए गए दावों को खोखला व झूठ का पिटारा करार देते हुए उनसे कहा कि वे 11 अप्रैल को होने वाली रैली में जनता के सामने उत्तराखंड की जनता के चंद सवालों का जवाब अवश्य दें।












Click it and Unblock the Notifications