पीएम मोदी पर टिप्पणी का मामला, अखिलेश का मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया CM धामी ने क्यों कही ये बात

PM MODI AKHILESH YADAV CM DHAMI उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के पीएम मोदी के लिए दिए गए विवादित टिप्पणी पर जमकर हमला किया है। सीएम धामी ने कहा है कि अखिलेश यादव का बयान दर्शाता है कि मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पीएम मोदी के 2047 वाले बयान पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। अखिलेश ने कहा था कि वो खुद ही नहीं रहेंगे धरती पर, बे मतलब की बातें कर रहे। जिसके बाद बीजेपी नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं।

PM Modi comment what level Akhilesh yadav mental balance reached Why did CM Dhami say this

उसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को संस्कारहीन बताते हुए कहा कि जिनके संस्कार ऐसे हों-चाहे राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या तेजस्वी यादव-तो इनके माता-पिता को इन्हें अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे।

धामी ने कहा कि हमारे यहां बड़ों का सम्मान करना संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुलायम सिंह के बेटे हैं। अखिलेश यादव का बयान बताता है कि उनका मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया है। धामी ने कहा कि चुनावी राज्यों के नतीजे आने के बाद इस तरह की टिप्पणी करना अखिलेश यादव की हताशा दिखाता है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 पर तंज कसते हुए सरकार के लक्ष्यों और दावों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 2047 तक पीएम मोदी ही धरती पर नहीं रहेंगे, फिर इस विजन का क्या होगा? पीएम मोदी बेमतलब की बातें करते हैं।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से भाजपा नेता अखिलेश पर जमकर हमला कर रहे हैं। अखिलेश को इस बयान को लेकर भाजपा के कई नेता घेर चुके हैं। जिसके बाद से अखिलेश की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+