PM Modi 75th Birthday: देर रात 1 बजे तक बैठक, उसके बाद विकास कार्यों का निरीक्षण, CM धामी ने लिखी ये खास बात
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर 2025 यानि बुधवार को 75वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा खास अंदाज में मनाने जा रही है। जिसकी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक खास संस्मरण साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हर मुलाकात से उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का नया पाठ सीखने को मिलता है।

अपने संस्मरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी का एक प्रसंग साझा किया, जब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात 1 बजे समाप्त हुई थी। सभी थके हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा अभी एक ज़रूरी काम बाकी है। उन्होंने बताया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में दिन में निरीक्षण से जनता को असुविधा नहीं देना चाहते, इसलिए रात में ही विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री रातभर सड़कों पर परियोजनाओं का जायज़ा लेते रहे और सुबह 9 बजे बैठक में पहले की तरह ऊर्जा और एकाग्रता के साथ उपस्थित हुए। इस अनुशासन और समर्पण ने सभी के हृदय पर गहरी छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व उपदेश देने में नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने में है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं कि वे जब भी पीएम मोदी से मिलते हैं तो हमेशा वह एक अभिभावक की तरह मिलते हैं। पहली बार जब सीएम बनने के बाद धामी पीएम मोदी से मिले तो उन्होंने बताया था कि किस तरह पीएम मोदी से उनसे मिले, ऐसा लगा मानों पहली नहीं कई बार मुलाकात हो चुकी हो, पीएम ने धामी को ऐसा एहसास कराया। जिसके बाद से पीएम मोदी भी धामी की कई बार तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications