Pithoragarh accident update धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर हुए हादसे में 7 शव बरामद, 3 बच्चे भी शामिल
पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर हुए हादसे में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 7 शव बरामद कर लिए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं। घटना बीते रविवार को सामने आई थी, जब वाहन पर पहाड़ी से चट्टान गिर गया था।

बीते रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया था कि धारचूला- गूंजी मोटरमार्ग पर थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया है जिसमें 09 सवारों के दबे होने की संभावना जताई गई। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
रात्रि हो जाने व पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे के कारण संभावित खतरे को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। जो कि आज फिर से दोबारा शुरू किया गया। वाहन (UK05 CA 3803) में कुल 07 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा जेसीबी द्वारा मलबा हटाये जाने के बाद रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते हुए वाहन के अंदर फंसे 07 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों का विवरण
तुलाराम उम्र 60 वर्ष
आशु देवी उम्र 57 वर्ष
किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष
कुलु , उम्र 13 वर्ष
कशी उम्र 12 वर्ष
नितिन उम्र 16 वर्ष
नेपाली मजदूर अज्ञात












Click it and Unblock the Notifications