पिरान कलियर: पहली बार राष्ट्रीय गान के साथ उर्स मेले की शुरुआत, ​सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन से बना नया इतिहास

प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत मखदूम साबिर पाक के 755 वे उर्स मेले की शुरुआत पीरान कलियर साबरी जर्मन हेंगर में इतिहास में पहली बार सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन के साथ हुई। जिसमें हर धर्म,हर वर्ग,हर पार्टी और हर विचारधारा के लोगो ने भारी संख्या में भाग लिया।सम्मेलन का शुभारंभ कलियर में पहली बार राष्ट्रीय गान " जन गण मन" के साथ किया गया। जिसमे सूफियों,सज्जादों, संतो, फ़िल्म कलाकारों, राजनेताओं, पत्रकारों व समाजसेवियों ने "साबिर बाबा की जय" हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, और हिन्दू मुस्लिम एकता ज़िंदाबाद जैसे नारे भी लगाए।

Piran Kaliyar first time, Urs fair started national anthem history created with Sarva Dharma Sadbhavna Sammelan.

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व विधायक व हरियाणा के वक्फ बोर्ड प्रशासक चौधरी ज़ाकिर अली ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम "एक शाम साबिर बाबा के नाम" सूफी संगीत का ऐसा अदभुत कार्यक्रम रहा जिसमे श्रोता मस्त नजर आए।

वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स के संयोजन में पहली बार देश के सूफी गायकी व फ़िल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। चौधरी ज़ाकिर अली ने कहा कि मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड की धामी सरकार की ओर से साबिर पाक की पवित्र और सौहार्द की धरती पर मुझे आमंत्रित कर सम्मान दिया जो मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड है।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि इस उर्स के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सद्भावना चादर भेजी है और देश की तरक्की, खुश हाली औऱ सबका साथ सबका विकास की भावना पेश करते हुए विश्व शान्ति और मानव कल्याण की प्रार्थना की है।

सम्मेलन में जीवन दीप आश्रम के पीठाधीश्वर व दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदरानन्द गिरी जी महाराज और भारत माता मंदिर हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज ने ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का आदर और सम्मान करता है। हमारे धर्म मे सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुंकम का संदेश सदियों से देता रहा है और ऐसी ही अपेक्षा दूसरे धर्मों से भी करता है। यही उन्नति और कल्याण का मार्ग है।

साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में 107 पाक जायरीनों का जत्था भी पिरान कलियर पहुंचा है। बता दें कि उर्स में शामिल होने वाले पाक जायरीनों को वक्फ बोर्ड ने गीता और गंगाजल भेंट करने की बात की है। जिससे एक नया संदेश दोनों देशों में जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+