उत्तराखंड में मॉनसून का कहर, घरों में घुसा मलवा, धंस गई सड़कें, बदरीनाथ हाईवे बंद

गोपेश्वर। चमोली जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही चमोली जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन, भूधसाव से भवनों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं शुक्रवार की देर रात से हुई वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे चार स्थानों पर बंद हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया था। मार्ग खुलने के साथ ही यात्रा सुचारू हो गई है। वहीं देर रात की बारिश से चमोली जिले के छह लिंक मोटर मार्ग भी बाधित हो गये है। जिन्हें खोलने का काम जारी है। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक घर में मलबा घुस गया है। वहीं एक नव निर्मित पार्क भी ढह गया है।

मकानों को खतरा पैदा

मकानों को खतरा पैदा

शुक्रवार की देर रात्रि से चमोली जिले में हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाई वे क्षेत्रपाल, विरही, बाजपूर में बंद हो गया था। वहीं अगथला में एक यात्रा वाहन भी बरसाती नाले में फंस गया था जिसे काफी मसकत के बाद निकाल लिया गया। वहीं गोपेश्वर में जयकृत सिंह निवासी हल्दापानी निकट लॉ कॉलेज के भवन में उपर से भारी मलवा आने से मकान की रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं नैग्वाड़ में बन रही पार्किंग का पुस्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लासी गांव में प्रकाश लाल की गौशाला, सुरेशा लाल व संजू लाल की भवन का पुस्ता ढह गया है जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

सात लिंग मोटर मार्ग बंद

सात लिंग मोटर मार्ग बंद

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले की छह से सात लिंग मोटर मार्ग बंद है, जिनमें पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पोखरी बैंड के पास, पोखरी-विशालखाल विशाल मे, कोठियालसैण-सवारीसैंण, मठ लगा पिलंग के पास, डिडोली संपर्क मार्ग, सेमी-मासौ- उत्तरों मोटर मार्ग कण्डारीगांव के पास, सेमी-पनाई-उत्तरो मोटर मार्ग जिलासू मस्टगांव के पास, अपर चमोली-खैनोली मोटर मार्ग भीमतल्ला के पास, संगवाडा-पार्धाकुली मोटर मार्ग जूनीधार के पास बंद है।

मार्ग खोलने का कार्य जारी

मार्ग खोलने का कार्य जारी

जबकि लासी-सरतोली मोटर मार्ग लासी के बाद सड़क पर मलवा आने से बाधित हो गया है। बताया गया कि इन मोटर मार्ग को खोलने का कार्य जारी है।

मार्ग खोलने का कार्य शुरू

मार्ग खोलने का कार्य शुरू

लासी-सरतोली मोटर मार्ग लासी के बाद सड़क पर मलवा आने से बाधित हो गया है। बताया गया कि इन मोटर मार्ग को खोलने का कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+