Pauri Police ने फिल्मी स्टाइल में रिजॉर्ट में मारी रेड, यहां चल रहा था अवैध तरीके से कसीनो और जुआ का धंधा
पौड़ी जिले में पुलिस ने गंगा भोगपुर क्षेत्र में बने फॉरेस्ट रिजॉर्ट में रेड मारी। जहां अवैध तरीके से कसीनो का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दिल्ली के 32 लोगों सहित भारी मात्रा में कसीनो चिप्स व कैश बरामद किया है। इस छापे के दौरान एक पुलिकर्मी भी मौके से पकड़ा गया है।

पौड़ी जिले की एसएसपी श्वैता चौबे ने बताया कि गंगा भोगपुर क्षेत्र हाल ही में राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस थाना लक्ष्मणझूला में सम्मिलित हुआ है। जहां संचालित हो रहे रिजॉर्ट पर पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। बीती रात एसएसपी को एक रिजॉर्ट में अवैध तरीके से कसीनों संचालित होने और जुआ खिलवाया जाने की सूचना मिली। जिस पर एसएसपी ने नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया।
टीम ने देर रात नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का भांडाफोड़ किया। छापे के दौरान मौके पर 28 पुरुष व 04 क्रू पीयर (गेम सहयोगी) रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़े गये व 05 अन्य महिलाएं भी मौजूद मिली। मौके से भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां व 05 लाख 16 हजार रूपये कैश बरामद हुआ।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये अधिकतर लोग उत्तमनगर दिल्ली व अन्य जनपद बिजनौर व हरिद्वार के निवासी हैं जो प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी व दुकानदारी का काम करते हैं। जुआ खिलवाये जाने के अलावा जुआरियों को बेसमेन्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। वहां से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के बैक खातों की जानकारी की जा रही है जिसके बाद खातों को सीज करवाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications