राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का 26 साल में निधन, सैन्य सम्मान से दी गई अंतिम विदाई, डेढ़ माह पहले ही हुई थी शादी
पौड़ी जिले के लोकेंद्र प्रताप का 26 साल में निधन होने के बाद अंतिम विदाई दी गई। सैन्य सम्मान के साथ राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। बीते आठ जून को ही उनकी शादी हुई थी।
राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप की कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गई। जिसके बाद मंगलवार सुबह श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पौड़ी जिले की तहसील श्रीनगर के गांव कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं निवासी लोकेंद्र प्रताप (26) गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में आठ वर्ष पहले साल 2016 में भर्ती हुए थे। इस समय वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक हफ्ते पहले प्रशिक्षण के लिए गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए हुए थे।
रविवार रात वह भोजन कर सोए, सोमवार सुबह जब वे नहीं उठे तो साथी सैनिक कैंप में पहुंचे। वहां वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। आकस्मिक निधन सूचना पर माता-पिता, भाई-भाभी आदि परिजन आर्मी कैंप पहुंचे। जिसके बाद से किसी के भी आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। परिजनों ने बताया कि रात में लोकेंद्र की परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। आठ जून को ही उनकी शादी हुई थी। लेकिन एक डेढ़ माह में ही ऐसा हो जाएगा किसी ने सोचा न था।
श्रीनगर गढ़वाल के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा अत्यंत दुःखद समाचार। गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय वीर जवान लोकेन्द्र प्रताप के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर इस कठिन समय में परिजनों को संबल प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications