Pauri Garhwal Bus Accident: CM धामी पहुंचे घटनास्थल, राहत एवं बचाव कार्य का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश
CM पुष्कर सिंह धामी सिमडी गांव पहुंचे, दिए जरूरी निर्देश
देहरादून, 5 अक्टूबर। मंगलवार को पौड़ी जिले में हुए बस हादसे को लेकर चल रहे राहत और बचाव कार्य का आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिमडी गांव पहुंचे और बचाव कार्य का जायज़ा लिया। इस दौरान सीएम धामी के साथ हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। सीएम ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत बचाव कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बता दें कि बस में करीब 45-50 लोग थे जिसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई।

बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
उत्तराखंड के कोटद्वार रिखणीखाल बीरोंखाल मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे सिमड़ी गांव के पास बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 50 बाराती सवार थे। जिनमें से 25 की मौत और 20 को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार लालढ़ांग रहने वाले संदीप की बारात पौड़ी कांडा मल्ला निवासी युवती के घर के लिए दोपहर एक बजे निकली थी। शाम 7 बजे करीब बस सिमड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी घाटी में 500 मीटर खाई में गिर गई। पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से लगातार जिला अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा जो कि बुधवार तक जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications