Pauri accident:पौड़ी अस्पताल में अव्यवस्था पर CM नाराज,DM से की रिपोर्ट तलब,लापरवाही को लेकर जारी किए ​निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम ने पौड़ी अस्पताल में समस्याओं को लेकर रिपोर्ट तलब की है। सीएम ने जिलाधिकारी पौड़ी और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Pauri accident CM PUSHKAR DHAMI angry over chaos hospital report sought from DM instructions issued regarding negligence

मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

बता दें कि बीते रविवार को पौड़ी-सत्याखाल मोटर मार्ग पर हुए एक भीषण बस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए थे। जिनमें एक ही गांव के एक दंपत्ति, एक मां-बेटा शामिल हैं। बस पौड़ी से देलचौंरी जा रही थी। सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पौड़ी अस्पताल में तीमारदारों ने अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+