Panchkula Death Case Update: फैमिली के 7 लोगों ने एक ही कार में क्यों दी जान? 5 Point में जानें कैसे-क्या हुआ?
Panchkula Death Case Update: हरियाणा के पंचकूला से आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक ही परिवार के 7 लोगों की लाशें जब एक कार से बरामद हुईं, तो सबका खून ठंडा पड़ गया।
घटनास्थल से लेकर अस्पताल और फिर पुलिस थाने तक, सिर्फ एक सवाल गूंज रहा था - क्या बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बाद इस परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की? आखिर कार में ही क्यों 7 लोगों ने जान दी? आइए, इस केस को पांच प्वाइंट्स में समझते हैं-

1.'पांच मिनट में मर जाऊंगा' - आखिरी सांसों में खुद बताया सच
रात के करीब 10 बजे, पंचकूला सेक्टर 27 की एक खाली जमीन पर खड़ी कार संदिग्ध लग रही थी। स्थानीय निवासी पुनीत राणा जब पास पहुंचे तो कार के भीतर जो मंजर देखा, वह किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था - छह लोग उल्टियों में लथपथ बेसुध, एक शख्स अधमरा, कांपते लफ्जों में बोला- 'मैंने भी जहर खा लिया है... पांच मिनट में मर जाऊंगा... हम कर्ज़ में डूबे हैं...'। ये शख्स था - प्रवीण मित्तल - एक ऐसा कारोबारी जिसकी जिंदगी हर मोर्चे पर हार चुकी थी।
2. 20 करोड़ का कर्ज और धमकियों से भरपूर जिंदगी
- जांच में खुलासा हुआ कि प्रवीण मित्तल और उसके परिवार पर लगभग 20 करोड़ रुपये का कर्ज था।
- पहले हिमाचल में स्क्रैप फैक्ट्री थी,
- फिर देहरादून में टैक्सी बिजनेस किया,
- और अंत में वो पंचकूला में 10,000 किराए के मकान में रहने को मजबूर हुआ।
- बैंक ने दो फ्लैट, फैक्ट्री और गाड़ियां जब्त कर लीं। और फिर शुरू हुआ धमकियों और तनाव का खूनी खेल।
3. बागेश्वर धाम की कथा से लौटे थे... और सीधे मौत की गाड़ी में चढ़े
प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ 26 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने गया था। लौटते वक्त उन्होंने होटल न मिलने का बहाना बनाकर गाड़ी में रुकने की बात कही। कार में ही जहर खा लिया। एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें लिखा था- 'मैं बैंकरप्ट हो चुका हूं, कोई जिम्मेदार नहीं है...' क्या धर्म में शांति की तलाश करने निकला ये परिवार... निराशा से मौत की मंजिल तक पहुंच गया?
4. कौन थे मरने वाले सात लोग? पूरी कहानी
मरने वालों में कारोबारी प्रवीण मित्तल (41), उनकी पत्नी रीना, बेटा हार्दिक (14), जुड़वां बेटियां हिमशिखा और दलिशा (12), पिता देशराज, और बुजुर्ग मां विमला। यह पूरा परिवार कभी करोड़ों की संपत्ति का मालिक था, आज... एक कार में सामूहिक आत्महत्या की कहानी बन गया।
5. मौत के पीछे की गुत्थियां - सुसाइड या साजिश?
पुलिस ने कार से बरामद किया- सुसाइड नोट (हस्ताक्षर सहित), मनोचिकित्सकीय दवा की बोतल, आखिरी शब्दों वाले वीडियो फुटेज, और कर्जदाताओं की जानकारी। DCP क्राइम अमित दहिया और ACP विक्रम नेहरा ने पुष्टि की है कि हम सभी एंगल्स से जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिन लोगों का नाम सुसाइड नोट में है, उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications