Panchayat election results: भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किए जीत के दावे, पीसीसी चीफ करन माहरा ने कह दी बड़ी बात
Panchayat election results: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा- कांग्रेस ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। भाजपा, कांग्रेस दोनों के दफ्तरों में मिठाई बांटी गई और जमकर ढोल पर थिरकते हुए भी नजर आए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के दिग्गज इस चुनाव में बुरी तरह हार गए हैं।

उन्होंने कुछ नेताओं और विधायकों के परिजनों की हार की सूची भी गिनाई। करन माहरा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपने ही बूथ पर हारे हैं। और हार के बावजूद भी भाजपा कर मिष्ठान वितरण कर रही है। कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपनाएं हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी। करन माहरा ने कहा कि वे डटकर इसका सामना करने को तैयार हैं। 2027 में निश्चति रूप् से कांग्रेस की सरकार आएगी।
उधर भाजपा के नेताओं ने ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के जीत के दावे किए। हालांकि भाजपा कार्यालय में जो जीत का जश्न मनाया गया उसमें सीनियर नेता नदारद रहे। पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद अब विकासखंड और जिला पंचायत में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक खजानदास ने दावा किया कि सभी जिलों में पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर पर भी बीजेपी का जिला अध्यक्ष जीतकर आएंगे, इसको लेकर लगातार पार्टी काम कर रही है। कहा कि जो भाजपा की विचारधारा को मानते हैं, उनसे भी संपर्क किया जाएगा। कुछ नेताओं के परिजनों की हार पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications