उत्तराखंड के मसूरी और ऋषिकेश में वीकेंड पर पैक, पुलिस-प्रशासन के जाम से छूट रहे पसीने

पारा चढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के मसूरी और ऋषिकेश में पैक

देहरादून, 16 अप्रैल। पारा चढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के मसूरी और ऋषिकेश में टूरिस्ट के आने का सिलसिला जारी है। वीकेंड पर दोनों जगह होटल और रिजॉर्ट पूरी तरह से पैक हो रहे हैं। व्यापारियों के लिहाज से भले ही ये खबर अच्छी है। लेकिन प्रशासन और पुलिस के लिए व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। जो कि पसीने छुड़ा रहे हैं।

Packed on weekends in Mussoorie and Rishikesh, Uttarakhand, sweating from the jam of police-administration

मसूरी में होटल 90 परसेंट तक फुल
अप्रैल में ही इस बार गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में दिल्ली से लेकर आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए देहरादून का इलाका पहला विकल्प बना हुआ है। जिसमें मसूरी और ऋषिकेश वीकेंड पर टूरिस्ट से पूरा फुल नजर आ रहा है। हालात ये है कि मसूरी में होटल 90 परसेंट तक फुल हो जा रहे हैं। मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों का जमकर जमावड़ा लगा रहा। मसूरी में पर्यटकों की भीड़ ईको पार्क धनोल्‍टी, कैंपटी फाल और माल रोड सहित अन्‍य स्‍थलों पर नजर आई। जिस वजह से लाइब्रेरी चौक पर जाम लगने का सिलसिला जारी रहा है। मसूरी के साथ ही बुरांशखंडा, धनोल्टी, कैंपटी के 350 से अधिक होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे वीकेंड पर फुल रहे। पुलिस प्रशासन के लिए माल रोड के लाइब्रेरी क्षेत्र, किंगक्रेग, गांधी चौक कैमल बैक रोड, जीरो प्वाइंट तक लगातार वाहनों की लंबी कतार और जाम बड़ी चुनौती बनी हुई है। पर्यटकों के लिए मसूरी झील,कंपनी गार्डन झील, कैंपटी फाल, धनोल्टी ईको पार्क, भट्टा फाल, गनहिल, चार दुकान और लाल टिब्बा में पसंंद है।
ऋषिकेश में दो दिनों में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे
ऋषिकेश में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ने से टूरिस्ट घंटो जाम में फंसे रहे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार से शुक्रवार शाम तक करीब साढ़े पांच लाख पर्यटक ऋषिकेश पहुंच चुके हैं। ऋषिकेश में दो दिनों में पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि
इस बार पर्यटकों की संख्या पहले अधिक है। उन्होंने बताया कि होटल और कैंप पूरी तरह से पैक हो गए है। अन्य दिनों के लिए भी पहले एडवांस बुकिंग मिल गई है। ऋषिकेश में टूरिस्ट सबसे ज्यादा राफ्टिंग साइट पर पहुंचे। इसके अलावा लक्ष्मणझूला, रामझूला, जानकी सेतू, चौरासी कुटिया, कौड़ियाला, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस, मरीन ड्राइव पर पर्यटकों के घूमने की जगह है।

दो दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद फिर से तापमान चढ़ने लगा
उत्तराखंड में दो दिन गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद फिर से तापमान चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। जबकि, मैदानों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों छाये रहे तो कहीं चटख धूप खिली। बीते गुरुवार और शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ की चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद गंगोत्री, यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+