पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का प्रकोप, अब इस दिन ले सकता है मौसम करवट, यहां हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में 10 जून के बाद हल्की बारिश की संभावना

देहरादून, 7 जून। उत्तराखंड में फिलहाल गर्मी से किसी तरह राहत​​ मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालात ये है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी का प्रकोप जारी है।

 Outbreak of severe heat from mountain to plain, now the weather can take a turn on this day, it may rain here

10 जून के बाद मिल सकती है राहत
प्रदेश में जून का पहला सप्ताह भीषण गर्मी का प्रकोप लेकर आया है। जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तपते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में लू का असर बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से मौसम करवट ले सकता है। जिसका असर पर्वतीय क्षेत्रों में नजर आ सकता है। लेकिन इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इधर गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग की घटनाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। बागेश्वर में गोलना के जंगल में आग लग गई है जिससे हर तरफ धुंध छा गई है। वन विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। वहीं क्षेत्र में पानी का संकट भी गहरा गया है। लोगों ने वन विभाग से लगातार जल रहे जंगलों की आग पर काबू पाने की मांग की है। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+