उत्तराखंड: कोरोना काल में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई के इंतजाम कर रही है सरकार
देहरादून, मई 29। उत्तराखंड सरकार कोरोना काल में चल रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई पर खास ध्यान दे रही है। वर्चुअल लैब के माध्यम से इन विद्यालयों में शिक्षण की व्यवस्था रहेगी। कुल 189 विद्यालयों में 27 में वर्चुअल लैब नहीं हैं। इनमें चालू शैक्षिक सत्र में ही वर्चुअल लैब के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को शुरुआती दौर में कोरोना से पैदा हुई परिस्थितियों से जूझना होगा। इन विद्यालयों को आगामी जुलाई से प्रारंभ करने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति में उम्मीद के मुताबिक कोई सुधार नहीं हुआ तो इन विद्यालयों में भी आनलाइन पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में खोले जा रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में से 162 में पहले से ही वर्चुअल लैब स्थापित है।
कोरोना की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इन लैब को प्रयोग में लाया जाएगा। वर्चुअल लैब के माध्यम से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही स्कूल बंद होने की स्थिति में स्कूल कैंपस से आनलाइन शिक्षण और इसका अनुश्रवण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications