NTA के नए डीजी प्रदीप सिंह खरोला का देहरादून से है खास कनेक्शन,पूर्व सीएम हरीश रावत ने कह दी बड़ी बात

देशभर में नीट की परीक्षा में धांधली का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच एनटीए के नए डीजी प्रदीप सिंह खरोला को बनाया गया है। जो कि उत्तराखंड के मूल निवासी हैं।

1985 के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेनि.) उत्तराखंड निवासी प्रदीप सिंह खरोला पूर्व में एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) समेत कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं।

NTA DG Pradeep Singh Kharola special connection Dehradun former CM Harish Rawat said a big thing

प्रदीप खरोला देहरादून के गढ़ी कैंट के रहने वाले हैं। जिन्होंने कैंब्रियन हॉल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। उनके पिता बीबीएस खरोला सेना से ऑर्नरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर थे। 2017 में एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त होने से पहले वे बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक रहे।

खरोला का जन्म 1961 में देहरादून में ही हुआ था। कैंब्रियन हॉल स्कूल से कुछ सालों तक पढ़ाई करने के बाद प्रदीप खरोला ने हायर सेकेंडरी महू से की। वर्ष 1977 में इंदौर से बीटेक में प्रवेश लिया। बीटेक करने के बाद दिल्ली से एमटेक किया। इसी दौरान उनका अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।

खरोला को मिली जिम्मेदारी से उत्तराखंड में खुशी की लहर है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इसे उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर बताया। हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान डीजी को लंबी हुजत के बाद सरकार ने NTA के डीजी पद से हटाया है बर्खास्त नही किया है।

कहा कि NET PG की परीक्षा पत्र लीक के मामले को सीबीआई जांच में सौंपा है, नकल के विरोध में बड़े कानून का अध्यादेश जारी किया है, सत्यता तो ये है की पिछले सात वर्षों से और उससे ज्यादा लंबे काल खंड से निरंतर परीक्षाओं में गड़बड़ी हो रही है। राज्यों में भी हो रही है और केंद्रीय स्तर पर भी हो रही हैं, आप यदि नेट में देखिए या नीट में आपको कहीं ना कहीं इन परीक्षा पत्र लीक से सत्ता धारिओं का जुड़ाव दिखाई देगा, उत्तराखंड में भी स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया।

कहा कि आज भी यहां गांव गांव में आवाज है की हाकम सिंह का हाकम कौन ?? पूरी शिक्षा प्रणाली को और परीक्षा प्रणाली को दोनों को सत्ता रूढ़ दल अपने कब्जे में रखना चाहता है और उसके लिए अपने वैचारिक सहयोगियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाता है और आज उसी का परिणाम है की राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर दोनों में भारी संघटित पेपर लीक का मामला सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+