'ऐप से अब बारिश भी कंट्रोल होगी', उत्तराखंड के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, हरीश रावत बोले- 'इन्हें भारत रत्न दो'

आपदा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अजीबोगरीब बयान से सोशल मीडिया में बन रहा मजाक

देहरादून, 31 अगस्त। उत्तराखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का मीडिया में दिया एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉ. धन सिंह रावत मीडिया को उत्तराखंड में आपदा और बारिश के कहर को लेकर अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसी में धन सिंह रावत ने एक ऐप की जानकारी शेयर की जिसमें उनका दावा है कि इस ऐप से बारिश को आगे-पीछे या कम ज्यादा करने का दावा किया जा रहा है। धन सिंह रावत के इस बयान का सोशल मीडिया में जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने तो अजीबोगरीब बयान के बाद धन सिंह रावत को भारत रत्न के प्रस्तावित कर दिया है।

Recommended Video

      Uttarakhand के मंत्री Dhan Singh Rawat के बारिश वाले बयान पर Harish Rawat का तंज | वनइंडिया हिंदी
      Now rain will also be controlled with the app, Uttarakhand minister made such a statement, Harish Rawat said - Give him Bharat Ratna

      ऐप से बारिश आगे पीछे करने का दावा
      वायरल वीडियो में धन सिंह रावत कह रहे हैं कि ऐसा ऐप तैयार हो चुका है, जिससे बारिश को आगे-पीछे या कम-ज्यादा भी किया जा सकता है। वे ये भी कह रहे हैं कि इसका प्रेजेंटेशन जल्द ही इसे केंद्र सरकार के सामने रखेंगे जिससे यह ऐप कई राज्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। डॉ. धन सिंह रावत के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सबसे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने धन सिंह रावत पर तंज कसा है। हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से धन सिंह रावत का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित करने की बात की है।

      हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि

      भाजपा के वरिष्ठ मंत्री का डॉ. धन सिंह रावत का फेसबुक लाइव स्टेटमेंट देखने को मिला। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश कम होती है कुछ में ज्यादा होती है, कहीं आगे होती है, कहीं पीछे होती है। उत्तराखंड के कष्ट तो मिट ही जाएंगे, मगर धन सिंह जी जिस ऐप को भारत_सरकार को दिखाने जा रहे हैं, उसके जरिये अब देश के भी बारिश के अनिश्चित रहने के कारण जो कष्ट,चुनौतियां आती हैं देश व किसानों के सामने अब उसका भी निदान निकल गया है, तो धन सिंह रावत को पुष्कर सिंह धामी को चाहिये कि उनका नाम भारत रत्न के लिये प्रस्तावित कर दें।

      आप का तंज टीएसआर के बाद डीएसआर ने संभाली जिम्मेदारी
      इधर आम आदमी पार्टी ने भी धन सिंह रावत के इस अजीबोगरीब बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत का ज्ञान को सुनकर आप भी कान पकड़ लेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट का कहना है कि पहले टीएसआर के जुमले सुनाई देते थे, जैसे उन्होंने कहा था कि कोरोना भी एक प्राणी है उसे भी जीने का हक है। और गाय से हमें ऑक्‍सीजन मिलती हैा संजय ने कहा कि अब टीएसआर की जगह डीएसआर धन सिंह रावत ने ले ​ली है। संजय भटृ का कहना है कि बीजेपी अपनी सरकार के ​की नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के अजीबोगरीब बयान देते रहते हैं। जिससे सोशल मीडिया में बीजेपी फेमस होते रहेा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+