उत्तराखंड: रानीखेत पहुंचे BJP प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कहा- अब बार-बार बीजेपी की ही आएगी सरकार
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत को लेकर यही कहा जाता है कि राज्य में एक बार बीजेपी की और एक बार कांग्रेस की सरकार आती है, लेकिन भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का कहना है कि अब ये परंपरा खत्म होने वाली है, क्योंकि प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता इस बार नया इतिहास बनाएंगे। सुरेश भट्ट ने कहा कि अब प्रदेश में बार-बार भाजपा सरकार की परंपरा बनाएंगे। नए जिलों के गठन के सवाल पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जो भी विकास कार्य हैं उन्हें भाजपा पूरा करेगी।

राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंदर एक अलग उत्साह है- सुरेश भट्ट
आपको बता दें कि सुरेश भट्ट रानीखेत पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास विकास की दृष्टि है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की नीतियों से आम लोगों में नया उत्साह जागा है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जगा है। उसी उत्साह की वजह से आज ऐसी स्थिति है कि उत्तराखंड में अब बार-बार बीजेपी की ही सरकार बनेगी। सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे देश में बढ़ा है, पांच सौ वर्ष बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


Click it and Unblock the Notifications
