निकाय चुनावों के नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद अब रणनीति पर फोकस, BJP ने चुनाव को लेकर बनाई ये खास प्लानिंग
Nikay chunav: निकाय चुनावों के नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद अब सियासी दल चुनाव प्रचार की रणनीति में जुट गए हैं। इसके साथ ही चुनाव के संचालन को लेकर भी रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया है।
समिति की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में हर वार्ड, पालिका और निगम में भाजपा का परचम लहराने की रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी 100 चुनावी निकायों की संचालन समिति से समन्वय हेतु यह प्रदेश समिति बनाई गई है।

जिसमें बतौर संयोजक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , सहसंयोजक प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत कुल 14 विभाग शामिल हैं। चुनाव प्रबंध समिति की इस पहली बैठक में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सभी सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा, प्रत्येक वार्ड, नगर पंचायत, नगरपालिका और निगमों पर हमे भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिए हमे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन के बीच पहुंचना है। हमारे पास पीएम के अतिरिक्त प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी का लोकप्रिय चेहरा है, जिस पर सवा करोड़ देवभूमिवासी भरोसा करते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जिलों में निकायों के संदर्भ में चुनाव संचालन समिति बना दी गई है, जिनमें समन्वय और चुनाव अभियान के प्रबंधन का काम हम सबको मिलकर करना है। चुनाव में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका भी बहुत हम होने वाली है विशेष कर महिला युवा एवं एससी मोर्चा। सभी को अपने अपने वर्गों में कार्यक्रमों का आयोजन करना है ताकि सर्व समाज भाजपा के पक्ष में एकजुट हों।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अतिरिक्त बीजेपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा पार्टी प्रत्याशियों की पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। वही सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले निगमों, निकायों एवं नगर पंचायतों के चुनाव अभियान में शामिल होंगे और इसी क्रम में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि काम करेंगे।
अभी नाम वापिसी तक का समय हमारे पास है, लिहाजा उससे पहले सभी के लिए उनकी सभाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर रणनीति को अंतिम रूप हमे देना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, संगठन सर्वोपरि को ध्यान में रखते हुए, सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करना है। पार्टी का निर्णय अंतिम और सामूहिक जिम्मेदारी से लिया जाता है। लिहाजा पार्टी को शत प्रतिशत विजय बनाने के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में हमे आगे बढ़ने का समय आ गया है।
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, हमे निकाय में किए सरकार के कार्यों को बूथों तक ले जाना है। उन्होंने कहा, हमे बूथों पर जाकर नए वोटरों से संवाद करना है और जो वोटर जिलों से बाहर रहते हैं उनसे भी संपर्क करना है।
दरअसल हमारा मकसद मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी होना चाहिए। इसी तरह स्थानीय मुद्दों का चिन्हीकरण, वोटर लिस्ट, चुनाव सामग्री की चिंता भी हमे करनी है। इसी तरह है, लाभार्थियों और समाज के विशिष्ठ वर्ग से संवाद कर पार्टी के पक्ष में करने का प्रयास हमे करना है।












Click it and Unblock the Notifications