उत्तराखंड कांग्रेस में विद्रोह! पत्नी को मेयर का टिकट नहीं मिला तो संगठन उपाध्यक्ष हुए नाराज, कह दी बड़ी बात

Nikay chunav: उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने किसी तरह टिकटों का फाइनल तो कर दिया लेकिन आखिरी सूची आते ही ​कांग्रेस में विद्रोह शुरू हो गया है। सबसे पहले खुलकर विरोध कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष पिथौरागढ़ में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी को लेकर नाराज हो गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें कांग्रेस के दावेदारों ने पार्टी के नेताओं पर पैसे देकर टिकट देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद भाजपा भी कांग्रेस पर तंज कसने लगी है।

nikay chunav Revolt Uttarakhand Congress Vice President angry wife did not get mayor ticket said big thing

मेयर के टिकट से नाराज होकर सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत जोशी ने स्थानीय विधायक और स्थानीय नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि वे न पार्टी दफ्तर में जाएंगे और नहीं अब संगठन के कामों को नहीं करेंगे। साथ ही एक दो दिनों में अपनी रणनीति पर विचार करेंगे कि आगे क्या करना है। मथुरा ने कहा कि वे सुबह से शाम तक पार्टी दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के कामों को आगे बढ़ाते आ रहे हैं। लेकिन पार्टी ने उनकी भावना का सम्मान नहीं किया।

मथुरा दत्त ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रुकमणी जोशी जो कि जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं हैं के लिए पिथौरागढ़ मेयर सीट का टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने मेरी भावना का सम्मान नहीं किया तो मैं भी आहत होकर अब पार्टी के काम को करने में असमर्थ हूं। बता दें कि कांग्रेस ने आज यानि नामांकन के आखिरी दिन पिथौरागढ़ से अंजू लूंठी को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद मथुरा दत्त जोशी नाराज हो गए। मथुरा दत्त जोशी उत्तराखंड कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष हैं, जो कि पार्टी के सारे कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, साथ ही टिकटों के बंटवारे से लेकर निकाय चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर रही।

अब पार्टी से नाराज होने के बाद संगठन उन्हें कैसे मनाता है। ये भी देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता खुलकर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें टिकट मांग रहे कार्यकर्ता पार्टी पर पैसे देकर टिकट देने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के अंदर मचे घमासान को लेकर भाजपा ने भी बयान जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी नेताओं पर टिकट बेचने के आरोपों को उसके पुराने रिकार्ड की पुनरावृत्ति बताया और कहा कि कार्यकर्ताओ की घोर उपेक्षा करने वाली पार्टी के लिए इसमें कुछ नया नही है। उन्होंने पीड़ित कांग्रेसियों से सहानुभूति जताते हुए तंज किया कि कांग्रेस नेतृत्व को हार का अंदाजा है, इसीलिए सब गड़बड़झाला हो रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल कांग्रेसी दावेदारों के वीडियो को पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक करार हुए कहा कि यह कांग्रेस का यह काला सच है जो हर चुनाव में आम हो गया है। ऐसे में जिस तरह टिकट बेचने के आरोप सामने आ रहे हैं उससे तो यही लगता है कि निकाय चुनाव उम्मीदवारों के चयन पर बड़ा गड़बड़झाला किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+