News 24 Today's Chanakya: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कौन जीत रहा, भाजपा या कांग्रेस, किसको होगा फायदा
Uttarakhand lok sabha Exit Poll Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान पूरा होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं।
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर सर्वे रिपोर्ट जारी कर दी है।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्य ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कमल खिलने का दावा किया है। यानि पांचों सीटें फिर से भाजपा की झोली में जाती हुई नजर आ रही है। 2019 के एग्जिट पोल में भाजपा को पांचों सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। जोकि एकदम सटीक रहा।
19 अप्रैल को पहले चरण में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मतदान हुआ था। राज्य में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर लगातार दो बार से भाजपा सभी पांचों सीटें जीतती आ रही है। इस बार भी भाजपा मिशन हैट्रिक मानकर चल रही है। हालांकि चार जून को परिणाम क्या आते हैं। इस पर भी सबकी नजर रहेगी।
2019 के एग्जिट पोल में भाजपा को पांचों सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। न्यूज24- चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस, समेत अधिकतर न्यूज एजेंसी ने भाजपा को ही अधिक सीटें मिलने का अनुमान जताया। जोकि एकदम सटीक रहा।
2019 एग्जिट पोल के नतीजे
सीएनएन आईबीएन-आईपीएसओएस: भाजपा 4 से 5, कांग्रेस 0 से 1, अन्य को 0
एबीपी-एसी नीलसन: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य को 0
न्यूज24- चाणक्य: भाजपा 5, कांग्रेस 0, अन्य को 0
इंडिया टुडे-एक्सिस: भाजपा 5, कांग्रेस 0, अन्य को 0
इंडिया टीवी- सीएनएक्स: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य को 0
टाइम्स नाउ-वीएमआर: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य 0












Click it and Unblock the Notifications