NEW YEAR 2025:कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों से गुलजार नैनीताल से लेकर मसूरी,पुलिस भी तैयार,किए हैं खास इंतजाम

NEW YEAR 2025: न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक पहाड़ों की तरफ पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड में मसूरी, औली, हर्षिल समेत नैनीताल और दूसरे डेस्टिनेशन पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है।

आज रात भर जश्न के लिए होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट आदि खुले रहेंगे। ऐसे में अब दो दिन तक नए साल का जश्न मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए खास बंदोबस्त किए हैं। नैनीताल की बात करें तो पर्यटकों से गुलजार है।

NEW YEAR 2025 harsh cold Nainital Mussoorie buzzing tourists police prepared special arrangements

देश के हर कोने से सैलानी नैनीताल के सर्द मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पुख्ता बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं।

यह स्कूटर पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिगवे स्कूटर के जरिए पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जिससे सम्पूर्ण नगर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है। ऐसा ही कुछ नजारा मसूरी का भी। मसूरी भी पर्यटकों से पैक नजर आ रही है। जाम से बचने को प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। दून पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमाओं में डॉग स्क्वाड की टीम के साथ प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के जश्न के दौरान पुलिस द्वारा सभी सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए लगातार पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहा है। साथ ही डायवर्ट प्लान भी जारी किया गया है, जिसे सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+