नीट 2022 रिजल्ट: ट्रक चालक का बेटा बनेगा डॉक्टर, 5 बार असफलता के बाद भी नहीं मानी हार

रुड़की के मोहित पाल ने नीट में 576 अंक हासिल किए

देहरादून, 8 सितंबर। रुड़की के मोहित पाल ने नीट में 576 अंक हासिल किए है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद रूड़की के मोहित पाल ने अपनी हार नहीं मानी और लगातार 6 प्रयास तक वे अपने परिश्रम और धैर्य की परीक्षा भी पास करते रहे। मोहित बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहते थे।

मोहित के पिता ट्रक चालक

मोहित के पिता ट्रक चालक

मोहित के पिता ट्रक चालक हैं। घर में पिता की इनकम इतनी नहीं थी कि वे कोचिंग करा सकें। इसके लिए मोहित ने बलूनी क्लासेज से संपर्क किया। जहां गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। बलूनी क्लासेज से मोहित को काफी हेल्प मिली।

मोहित का यह छठा प्रयास था

मोहित का यह छठा प्रयास था

रुड़की के मोहित पाल ने नीट में 576 अंक हासिल किए है। मोहित के पिता ट्रक चालक हैं। मोहित का यह छठा प्रयास था। मोहित ने शिवालिक स्कूल रुड़की से 2016 में बारहवीं की। बलूनी क्लासेज ने परिवार की आर्थिक स्थिति देख संस्थान ने उसे निशुल्क कोचिंग दी। मोहित ने बताया कि उनके पिता प्रमोद कुमार पाल ड्राइवर हैं। मां सरस्वती गृहिणी। बड़ा भाई जय और बहन नेहा प्राइवेट नौकरी करते हैं।

अस्पताल में सही रिस्पांस नहीं मिला, तय किया अच्छे डॉक्टर बनकर रहेंगे

अस्पताल में सही रिस्पांस नहीं मिला, तय किया अच्छे डॉक्टर बनकर रहेंगे

मोहित ने बताया कि 2018 में रूड़की में उन्हें डेंगू हो गया था। जब वे अपनी मां के साथ अस्पताल गए तो उन्हें अस्पताल में सही रिस्पांस नहीं मिला। जहां का सिस्टम देखकर उनको काफी दुख हुआ। इसके बाद उनकी मां उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गई। मोहित ने बताया कि इसके बाद ही उन्होंने यह तय किया कि वे एक अच्छे डॉक्टर बनकर रहेंगे।

परफोर्मेंस से संतुष्ट नहीं, उम्मीद मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा

परफोर्मेंस से संतुष्ट नहीं, उम्मीद मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा

पिछले साल मोहित को 542 अंक मिले। वेटनरी कोर्स में प्रवेश भी मिल रहा था।पर मन नहीं माना। तय किया एक आखिरी कोशिश और करूंगा। इस बार उनके 576 अंक आए हैं। हालांकि मोहित अपनी परफोर्मेंस से संतुष्ट नहीं है। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि राज्य के मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। मोहित को इस बात का संतोष है कि वे डॉक्टर बनने जा रहे हैं। मोहित डॉक्टर बनकर ट्रामा सेंटर में सेवा करना चाहते हैं।

बलूनी क्लासेस के सुपर-50 बैच ने फिर किया कमाल

बलूनी क्लासेस के सुपर-50 बैच ने फिर किया कमाल

देहरादून का बलूनी क्लासेस एक बार फिर उत्तराखंड के ऐसे होनहार बच्चों के लिए बड़ा मददगार साबित हुआ है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद जो बच्चे डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। बलूनी क्लासेस ने एक बार फिर ऑल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा,नीट, में अपनी बादशाहत कायम की है। बलूनी क्लासेस के रिषित अग्रवाल ने नीट परीक्षा में 720 में से 705 अंक हासिल किये। बलूनी क्लासेस में ऐसे होनहार स्टूडेंट्स के लिए सुपर 50 बैच बनाया जाता है। जिसने सफलता की परंपरा को कायम रखा है। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बलूनी क्लासेस हर साल सुपर-50 बैच का चयन करता है, जिसमें 50 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। 2010 में अपनी स्थापना के बाद से सुपर-50 का हर वर्ष शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ नवीन बलूनी और संस्थान के निदेशक विपिन बलूनी ने खुशी जताई। उन्होंने सभी सफल छात्र.छात्राओं और उनके अभिभावकों को चयन की बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+