NDA Result: कुशाग्र की ऑल इंडिया में दूसरी रैंक, मैडम से मिली प्रेरणा, डॉक्यूमेंट्री से आया देश सेवा का जज्बा
एनडीए की परीक्षा में हल्द्वानी के पीलीकोठी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की।

एनडीए की परीक्षा में हल्द्वानी के पीलीकोठी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
पिता व्यवसायी, माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
कुशाग्र के घर में पिता ललित मोहन दुर्गापाल जो व्यवसायी हैं और माता ललिता दुर्गापाल जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनकी बहन कौशाम्बी दुर्गापाल वनस्थली राजस्थान से बीए, बीएड कत्थक की पढ़ाई कर रही हैं।
12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से
कुशाग्र ने आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से की। जबकि कक्षा नवीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। जिनकी पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स में भी खासा रुची है। कुशाग्र की मैडम रेनू भोज ने कुशाग्र के टेलेंट को देखते हुए परिजनों से सैनिक स्कूल का फॉर्म भरवाने की बात कही थी।
आठवीं से सैनिक स्कूल के लिए कोचिंग
जिसके बाद से ही उन्होंने सैनिक स्कूल में एडमिशन की तैयारी की। परिजनों ने कक्षा आठवीं से कुशाग्र की सैनिक स्कूल के लिए कोचिंग कराई। कुशाग्र को सैनिक स्कूल में वह माहौल मिला जिससे वह अपने लक्ष्य को पूरा कर पाए।
स्तर पर भी मेरिट हासिल की
10 वीं में कुशाग्र ने लॉकडाउन के दौरान नेशनल टेलेंट सर्च एक्सीलेंस की तैयारी की। जिसमें पहली राज्य स्तरीय टेस्ट में उन्हें राज्य में तीसरी रैंक प्राप्त की। इसके बाद 11 वीं में सेकेंड स्टेज की परीक्षा में नेशनल स्तर पर भी मेरिट हासिल की।
सातवीं में इंडियन नेवल एकेडमी की डॉक्यूमेंट्री देखी
कुशाग्र ने बताया कि उन्होंने कक्षा सातवीं में इंडियन नेवल एकेडमी की एक डॉक्यूमेंट्री देखी थी। जिसे देखने के बाद उनमें नेवी जॉइन करने की इच्छा जागी। एनडीए में कुशाग्र ने नेवी जॉइन करने का चयन किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications