'अपनी पत्नी की इच्छा को पूरा कर रहा हूं', ऋषिकेश में परिवार के साथ घूम रहे सिद्धू ने साझा कीं तस्वीरें
Navjot Singh Sidhu Rishikesh Trip: नवजोत सिंह सिद्धू ने उत्तराखंड के ऋषिकेश की अपनी पारिवारिक यात्रा की तस्वीरें साझा कीं हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू और बेटे करण सिद्धू मौजूद हैं।

जेल से रिहा होने के बाद से कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह मंगलवार को ऋषिकेश में अपनी पत्नि-बेटे और बेटी के साथ देखे गए थे। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने ट्विटर पर साझा की है। सिद्धू और उनका परिवार गंगा दशहरा के मौके पर ऋषिकेश गया था। उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू और बेटे करण सिद्धू के साथ तस्वीरें साझा कीं।
तस्वीरों को साझा करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि वह उनकी पत्नी की इच्छा पूरी कर रहे हैं। ऋषिकेश में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हमलोगों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। तस्वीरों में से एक में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। एक और पारिवारिक तस्वीर है जो परिवार को एक साथ भोजन करते हुए दिखाती है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हाल ही में स्टेज 2 कैंसर का पता चला था। उन्होंने ट्विटर पर हेल्थ अपडेट शेयर किया था। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने अपने पति को एक भावनात्मक पत्र लिखते हुए कहा था कि जो 34 साल पहले रोडरेज की घटना के लिए जेल में सजा काट रहे थे। वह उस अपराध के लिए जेल में है जो उसने किया ही नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों को क्षमा करें। हर दिन बाहर आपका इंतजार करना, शायद आपसे ज्यादा तकलीफदेह है।












Click it and Unblock the Notifications