नेशनल गेम्स 2025: 14 फरवरी (कल) होगा समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत,जानिए क्या रहेगा खास
National Games 2025: नेशनल गेम्स 2025 का समापन 14 फरवरी शुक्रवार को होने जा रहा है। समापन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समारोह हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
इस दौरान मानसखंड और गेम्स रीकैप को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें आयोजन के प्रमुख क्षणों की झलक मिलेगी। समापन समारोह में देशभर की टीमों के एथलीटों और रिकॉर्ड धारकों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम से पहले कुमाऊनी गायिका श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह समापन समारोह में विशेष प्रस्तुति देंगे।

समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर 38वें राष्ट्रीय खेलों का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचेंगे। शहर को पहाड़ी शैली में सजाया जा रहा है। काठगोदाम के नरीमन चौराहे में पहाड़ की छोलिया नृत्य और कलाकारों की मूर्तियों से की जाएगी। चौराहे के बीचों-बीच कुमाऊं की पहचान छोलिया नृत्य और कलाकारों की मूर्ति से सजाया गया है।
खेल मंत्री आर्या ने कहा कि सभी के सहयोग से हम राज्य राष्टीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन अभी तक करते आये हैं और समापन कार्यक्रम भी भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस लिए सभी की भागीदारी व जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से खेल प्रेमी जो 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है उनके रात्रि में ठहरने के लिए उचित प्रबन्ध किये जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य 38वें राष्टीय खेलों मे 7वें पायदान पर है जो खुशी की बात है। समापन समारोह में उत्तराखण्ड के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु तिकोनियां से गौलापार स्टेडियम तक विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा।
जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानो से लाया जायेगा। शहर में यातायात का डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications