Nainital: वीकेंड पर घूमने जाएं तो गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में
गर्मी का असर बढ़ते ही लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। खासकर वीकैंड पर अधिकतर लोग नैनीताल समेत कई पर्यटक स्थलों की ओर पहुंच जाते हैं।
ऐसे में एक साथ कई लोगों के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमा रही हैं। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों से नियम कानून और ट्रैफिक प्लान को फॉलो करने की अपील कर रहा है। इस बीच नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है।

गर्मी के चलते शनिवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वार (रूसी बाईपास, नारायण नगर व पाइंस) में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में ही वाहनों को रोका। आज भी शहर में यही हालात हैं। शहर के 80 फीसदी होटल पैक हैं।
वीकेंड के दौरान नैनीताल, भीमताल, भवाली और मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे पर्यटकों व लोगों को शनिवार व रविवार को यातायात प्लान जारी किया गया है। साथ ही यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
ये है डायवर्ट प्लान-
- बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications