नैनीताल जिले के बेतालघाट में देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों की मौत हो गई। वाहन में 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Nainital district Betalghat Vehicle fell into deep ditch in late night 8 people died two seriously injured

नैनीताल जिले में स्थित बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में देर रात एक दुर्घटना हुई। वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में ज्यादातर नेपाली श्रमिक हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे।

दुर्गम इलाके में हुए हादसे के बचाव कार्य में पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। शवों को सड़क तक पहुंचाने में करीब दो घंटे का समय ​लगा। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की हेल्प की। पुलिस के अनुसार सभी शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया है। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर के साथ 9 नेपाली मजदूर रामनगर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में ही ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। देर रात वाहन गिरने की आवाज सुनकर लोग आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में चालक की भी मौत होने की सूचना है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट के पास वाहन के खाई में गिरने की सूचनी मिली। बताया गया कि वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए SDRF टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

घायलों का विवरण
1 छोटू चौधरी उर्फ जनल
2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी

मृतको के नाम :-
1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष
2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष
3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष
4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष
5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष
6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष
7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष
8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+