Nainital accident: हरियाणा से घूमने आए थे शिक्षक और बच्चे, स्कूली बस के खाई में गिरने से 7 की मौत

Nainital accident: हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस घटनास्थल पर अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक मासूम, 5 महिलाएं समेत सात की मौत हो गई। जबकि 26 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Nainital accident: School teachers children come to visit Haryana, 7 died bus fell into a ditch.

नैनीताल कालाढूंगी रोड पर जिम कार्बेट म्यूजियम तिराहा से 13 किमी पहले पर्यटकों की बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल हिसार, हरियाणा के स्कूली शिक्षक, बच्चे और ड्राइवर समेत कुल 33 लोग सवार थे। जो कि नैनीताल घूमने आए थे।

इसके अलावा दूसरे वाहन में शिक्षक समेत चार लोग सवार थे। दो दिन पहले सभी लोग घूमने आए थे। ये सभी नैनीताल से हिसार लौट रहे थे। बस में सवार कई यात्री छिटक कर बाहर जा​ गिरे। खाई से लोगों की चिल्लाने की आवाज आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस वापस लौटते समय मंगोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, NDRF, SDRF, व फायर यूनिट एवम स्थानीय जनता ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 26 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भेजकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

बस में सवार कुल- 33 लोग
1- सोनाली उम्र 26, हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26
3- मोनिका उम्र-31 निवासी हिसार
4- मुस्कान उम्र-21
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष
7- विनीता 28 वर्ष
8- सोनिया 26 वर्ष
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष
10- रोमिला 59 वर्ष
11- रोगन सिंह उम्र 34
12- प्रियंका 32 वर्ष
13- सुनीता 34 वर्ष
14- अभिषेक
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
16- कपिल उम्र 36 वर्ष
17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
18- उर्मिला 35 वर्ष
19- करीना उम्र 23 वर्ष
20- सुमन उम्र 42
21- अंजली उम्र- 41
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक उम्र- 27 वर्ष हिसार
25- पंकज - 25 वर्ष
26- साधू उम्र- उम्र-27

मृतक- 07
महिला- 05
1- पुष्पा
2- संगीता
3- ज्योति
4- पूनम
5- रविन्द्र
6- मनमीत (बच्चा)
पुरुष- 01
रामेश्वर उम्र- 50 वर्ष (चालक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+