Nag Panchami 2024: उत्तराखंड में कहां-कहां हैं नाग धाम,काल सर्प दोष से यहां मिलती है मुक्ति
9 अगस्त शुक्रवार को नाग पंचमी है। हिंदूओं में नाग देवता की लेकर गहरी आस्था होती है। खासकर जिनके कुंडली में नाग सर्प दोष होता है, वो लोग नाग पंचमी को विशेष पूजा अर्चना करते हैं।
इस दिन नाग मंदिर में दूध और खीर चढ़ाने की परंपरा है। उत्तराखंड में चार धाम के साथ ही नाग धाम भी है। जहां कई प्रसिद्ध नाग देवता के मंदिर हैं।

सेम मुखेम प्रसिद्ध नागतीर्थ है, जो कि उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप में विख्यात है। ये टिहरी गढ़वाल जिले में आता है। नाग धाम को सेम नागराजा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि द्वारिका डुबने के बाद श्री कृष्ण यहां नागराज के रूप मे प्रकट हुए थे। मंदिर में नागराज फन फैलाये हैं और भगवान कृष्ण नागराज के फन के ऊपर वंशी की धुन में लीन हैं।
उत्तरकाशी जिले में भी कई जगहों पर नाग धाम हैं। नाग के 9 स्वरुप होते हैं, अनंत, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कंबल, शंखपाल, घृतराष्ट्र, तक्षक, कालिया। उत्तरकाशी जिले में इन सब रुप में नाग के मंदिर मौजूद हैं।
गोरशाली गांव में वासुकी नाग का प्राचीन मंदिर हैं। जो कि उत्तरकाशी के भटवाड़ी से करीब 8 किमी दूर है।वासुकी नाग का प्राचीन मंदिर करीब 250 सालों से भी पुराना है। मंदिर के पास बना कुंड लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। मान्यता है कि इस कुंड में दूध की धारा डालने पर देवरूप में नाग स्वयं आते हैं। जिस पर स्थानीय लोग नाग पंचमी पर अपनी गाय का पहला दूध नाग देवता को चढाने आते हैं। नाग पंचमी को यहां विशेष पूजा अर्चना होती है।
शेषनाग देवता मंदिर उत्तरकाशी बड़कोट तहसील के कुपड़ा गांव में है। मंदिर यमुना घाटी के स्यानाचट्टी से 6 किमी वाहन द्वारा और लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पहुंचते हैं। यह मंदिर सुंदर वास्तुकला का उदाहरण पेश करता है। यहां नागपंचमी को भक्ति और श्रद्धा का अगाध सैलाब उमड़ता है। पंचमी के दिन नागपंचमी पर्व के उपलक्ष में भव्य मेले का आयोजन होता है। देवडोलियों के साथ लोकनृत्य तांदी की धूम रहती है। गावं के साथ साथ बाहर के लोग भी यहाँ मेले में हर्षोउल्लास से भाग लेते हैं। मेले में दूध दही की होली खेली जाती है।
पिथौरागढ़ को नागों की भूमि कहा जाता है। पिथौरागढ़ से 87 किलोमीटर दूर बेरीनाग तहसील है, यहां बेणीनाग मंदिर है, जहां नाग देवता की पूजा की जाती है और इसी के नाम पर इस जगह का नाम बेरीनाग पड़ा। यहां पर नागों के अलग-अलग मंदिर हैं। इन प्रमुख मंदिरों में बेरीनाग, धौली नाग, फेणी नाग, पिंगली नाग, काली नाग और सुंदरी नाग मंदिर है। यहां तक कि कुछ पहाड़ों का नाम भी नागों के नाम पर रखा गया है। ये नाग मंदिर आज इस क्षेत्र के लोगों के ईष्ट देवताओं के मंदिर हैं। इन क्षेत्रों में सिर्फ नाग के मंदिर हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications