Mussoorie Winterline Carnival: संगीत, संस्कृति, एडवेंचर और एक्टिविटी, जानिए पहाड़ों की रानी में क्या है खास
Mussoorie Winterline Carnival: पहाड़ों की रानी मसूरी में इस वर्ष विन्टरलाईन कार्निवाल को 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक आयोजित जाएगा। 'मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल' को आकर्षक भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।

'मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल' में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष आईटीबीपी, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड का बैंड के साथ ही अलग-2 राज्यों के लोक कलाकार अपने-अपने राज्यों की पारम्परिक शैली में लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।
स्टार नाईट, जागर, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम को भव्य बनाने व्यवस्थित रूप से किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर समुचित साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं इसके लिए सभी तैयारियां पहले की कर ली जाए।
उन्होंने पुलिस को पार्किंग, यातायात प्लान, सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित होने वाले मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल'' में पंहुचकर स्थानीय कला, संस्कृति का भोजन का लुप्त उठायें। मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल महोत्सव तथा मसूरी फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications