Mussoorie विन्टेज कार रैली, हेरिटेज वाहन बनें सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र

Mussoorie Winterline Carnival-2023 मसूरी में आयोजित 'विन्टरलाईन कार्निवाल-2023' के दूसरे दिन विन्टेज कार रैली का आयोजन हुआ। जिसमें सेलानियों ने देहरादून से मसूरी तक और जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट का लुप्त उठाया। विन्टेज कार रैली में 1929 की फोर्ड-ए, 1950 मारिस माइनर्स,1952 की मोरिस फोर्डी, 1956 से 1962 तक कार रैली में शामिल रही जो कि पर्यटकों स्थानीय लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही।

 Mussoorie Winterline Carnival-2023 vintage car rally, heritage vehicles become center of attraction for tourists and local people

पहाड़ों की रानी मसूरी में 'विन्टरलाईन कार्निवाल-2023' के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई। मसूरी पंहुचे सैलानियों ने जबरखेत नेचर रिजर्व में नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता/नेचर वॉक/बर्ड वाचिंग। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून से विन्टेज कार रैली को हरी झण्डी दिखाई जो देहरादून से मसूरी के लिए रवाना है। उन्होंने कहा कि इस रैली में हेरिटेज वाहन शामिल किए गए हैं।

Recommended Video

    Mussoorie विन्टेज कार रैली, हेरिटेज वाहन बनें सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र

    इसके माध्यम से स्थानीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विंटरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की सुंदरता और राज्य की संस्कृति और स्थानीय परंपरा, संस्कृति, व्यंजन, उत्पादों को देश-विदेश तक शामिल करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    आईटीबीपी द्वारा रॉक क्लाईमिंग, (गढवाल टैरेस के आपोजिट), सीट रैपल का पहला कार्यक्रम जो घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किये जाने और आपदा के समय त्वरित रैस्क्यू की कार्यवाही करने का प्रस्तुतीकरण किया गया। गांधी चौक में रिहा बैण्ड तथा तमाशा बैण्ड की प्रस्तुति हुई जिसने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांय में आईटीबीपी बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों को उत्साह भर दिया जिसे सैलानियों द्वारा बहुत पसंद किया गया।

    सर्वे ग्राउण्ड में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सोनल वर्मागु्रप द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी गई। रीता भण्डारी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शहीद स्थल पर अनिल घिल्डियाल ग्रुप द्वारा तीलू रौतेली नृत्य, प्रमिला नेगी ग्रुप द्वारा झुमेलो नृत्य प्रस्तुति तथा स्वजन शिक्षा समिति पर्यटन घाटी जौनपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए गए।

    टाउनहॉल में बजे स्टॉर नाईट में फ्यूजन बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा और रात्रि 09 बजे इन्दर आर्य ग्रुप द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान ​जिलाधिकारी ने शीतलहर से बचाव के लिए विभिन्न स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में अलाव जाने के साथ रैनबसेरों में ठहराये जा रहे लोगों के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई। नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा शहर विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+